फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंदोलित लोगों पर बाइक चढ़ाने की कोशिश

Thu, 28 Jul 2016 10:47 PM IST
देवरिया
विज्ञापन
सचिव और धरना दे रहे लोगों के बीच झड़प भी हुई। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सलेमपुर। भटनी ब्लॉक गेट पर धरना दे रहे युवक पर सचिव ने बाइक चढ़ाने की कोशिश की। इसको लेकर पुलिस के सामने युवक ने हंगामा खड़ा कर दिया। मामला बढ़ता देख सचिव बैकफुट पर आ गए। बाद में किसी तरह युवक शांत हुआ। नायब तहसीलदार के आश्वासन के बाद धरना खत्म हुआ। नोनापार गांव में नाली और सफाई नहीं होने से नाराज गांव के मोनू तिवारी ब्लॉक गेट पर गुरुवार को महिलाओं के साथ धरना दे रहे थे।
विज्ञापन


गेट के अंदर जाने वाले कर्मचारियों को प्रदर्शनकारी लौटा दे रहे थे। इसके चलते दूसरे रास्ते से कर्मचारियों को कार्यालय में जाना पड़ा। इसी दौरान नोनापार गांव के सचिव पहुंचे तो धरना दे रहे लोगों ने उनकी बाइक को रोक दिया। धरना दे रहे लोगों का आरोप है कि सचिव ने उनके ऊपर बाइक चढ़ाने की कोशिश करने लगे। इसको लेकर सचिव और धरना दे रहे लोगों के बीच झड़प भी हुई।

धरनास्थल पर मौजूद पुलिस वालों के हस्तक्षेप से  मामला शांत हुआ। धरना स्थल पर पहुंचे नायब तहसीलदार डॉ. संजीव कुमार ने लोगों से बात किया। इसके बाद मोनू तिवारी को लेकर उसके गांव नोनापार पहुंचे। एक सप्ताह के अंदर क्षतिग्रस्त हुई नाली का निर्माण कराने और गांव में सफाई कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद लोग शांत हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें