फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में सो रही युवती से दुष्कर्म

Sat, 20 May 2017 11:08 PM IST
देवरिया
विज्ञापन
Demo pic
विज्ञापन
देवरिया (ब्यूरो)। सदर कोतवाली के एक गांव में घर में सो रही युवती से गांव के ही युवक ने दुष्कर्म किया। शिकायत लेकर पहुंची पीड़ित को कोतवाली पुलिस ने भगा दिया। एसपी से शिकायत के बाद कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस आरोपी युवक की तलाश कर रही है।  18 मई की रात को गांव की युवती घर में सो रही थी। रात के किसी समय गांव का ही एक युवक घर में घुस गया और युवती से दुष्कर्म किया। युवती के विरोध करने पर उसने पिटाई भी की।
विज्ञापन


जानकारी होने पर परिवार के लोगों ने शुक्रवार को कोतवाली पुलिस से शिकायत की, लेकिन पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेने की बजाय पीड़ित युवती को भगा दिया। इसके बाद युवती एसपी के वहां शिकायत लेकर पहुंच गई। एसपी राजीव मल्होत्रा ने इसे गंभीरता से लिया और कोतवाली पुलिस को केस दर्ज करने का आदेश दिया। एसपी के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। कोतवाली प्रभारी मृत्युंजय पाठक का कहना है कि केस दर्ज कर लिया गया है। दुष्कर्म करने वाले युवक की तलाश की जा रही है। वहीं दूसरी ओर सदर कोतवाली के एक गांव में युवक ने किशोरी के साथ छेड़छाड़ की। किशोरी की शिकायत पर पुलिस ने श्याम सुंदर के खिलाफ केस दर्ज कर तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें