फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता को जलाकर मारने का आरोप

Wed, 13 Apr 2016 10:55 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
विज्ञापन
विवाहिता को जलाकर मारने का आरोप।
विज्ञापन
बनकटा में विवाहिता की मंगलवार की रात संदिग्ध हाल में मौत हो गई। मायके वालों ने ससुराल वालों पर आग में जलाकर मारने का आरोप लगाया है। मायके वालों की तरफ से थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई है। इस मामले में पुलिस दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। 
विज्ञापन


दरौली थाना क्षेत्र के चकरी गांव निवासी ललन यादव ने अपनी बेटी ममता की शादी दो वर्ष पूर्व बनकटा थाना क्षेत्र के अघाव गांव निवासी दुर्गेश यादव के साथ की थी। मायके वालों का आरोप है कि दहेज के लिए मंगलवार की रात ममता को ससुराल वालों ने आग में जिंदा जला दिया। रात में ही अधजली लाश को कहीं ले जाकर फेंक दिया। सुबह गांव वालों के जरिए इसकी जानकारी होने पर मायके पक्ष के लोग दुर्गेश के घर पहुंचे। लेकिन ससुराल वाले ममता के बारे में कुछ भी बताने से इंकार कर दिए। इस घटना को लेकर मायके और ससुराल वालों के बीच हाथापाई भी हुई।

विवाहिता के पिता ने इसकी शिकायत पुलिस से की। मौके पर पहुंची पुलिस ने पति और ससुर को हिरासत में ले लिया। इस बाबत एसओ विजय नाराण ने बताया कि विवाहिता के जलने की जानकारी मिली है। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें