फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डंठल की आग से कई पेड़ जले

Sat, 20 May 2017 11:10 PM IST
देवरिया
विज्ञापन
लवकनी गांव में डंठल फूंकने से झूलसा सागौन के पेड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भाटपाररानी। ग्राम अहिरौली तिवारी में शनिवार दोपहर गांव के ही एक व्यक्ति द्वारा गेहूं का डंठल जलाते समय पास के बागीचे में आग लग गई। आग की जद में आने से कई लोगों के फलदार पेड़, बांस की कोठ आदि जल गए। फायर ब्रिगेड की गाड़ी और आसपास के गांवों के लोगों के तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गांववालों ने डंठल जलाने वाले को पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन


अहिरौली तिवारी निवासी पंचदेव गोंड दोपहर में गांव के पश्चिम गेहूं का डंठल जला रहे थे। पछुवा हवा के चलते आग पास के बागीचे में पहुंच गई और बांस की कोठ और फलदार पेड़ों में पकड़ लिया। पूरा बगीचा जलने लगा। सूचना पाकर यूपी-100 की पुलिस तथा फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची। इस आग से रमाशंकर के 42 सागौन, रामनारायन के तीन, द्वारिका सिंह दो और रामअवतार सिंह के दो बांस की कोठ, डॉ. बैजनाथ के कई फलदार पेड़ आदि जल गए। गांव के बाहर लोगों ने आसपास के पंपिंग सेटों को चलाकर फायर ब्रिगेड की मदद से तीन घंटे के बाद आग पर काबू पाया। थानाध्यक्ष ने बताया कि तहरीर मिली है। कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें