फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पढ़ने को कहा तो लगा ली फांसी

Sat, 20 May 2017 11:09 PM IST
देवरिया
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बघौचघाट। थानाक्षेत्र के एक गांव में शनिवार को एक छात्र ने पढ़ाई के दबाव से परेशान होकर फांसी लगा ली। छात्र के पास से सुसाइड नोट मिला है। जिसमें उसने आत्महत्या के पीछे पढ़ाई का दबाव बताया है। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई की। मुरारछापर गांव के कन्हैया प्रसाद का 18 वर्षीय बेटा पंकज प्रसाद पथरदेवा के महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज में 12वीं का छात्र था।
विज्ञापन


शनिवार की सुबह पंकज कमरे में पंखे की कुंडी से रस्सी का फंदा लगाकर लटक गया। परिवार के लोग जब यह देखे तो कोहराम मच गया। घरवालों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारा। पंकज के पास से एक सुसाइट नोट मिला। इसमें उसने जिक्र किया था कि वह पढ़ाई से काफी परेशान था। इसके चलते उसने यह फैसला किया है। इसमें किसी का दोष नहीं है। सुसाइड के नोट के आधार पर बघौचघाट पुलिस मामले की छानबीन करने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें