फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक अफवाह पर गांव बना उन्मादी

Thu, 05 Jan 2017 10:52 PM IST
देवरिया
विज्ञापन
मदनपुर में दुकानें बंद, बैंक और दहशत में दरवाजे पर बैठे गांव के लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रुद्रपुर। मदनपुर में एक अफवाह ने गांव के हजारों लोगों को उन्मादी बना दिया। कुछ शरारतीतत्वों के बहकावे में आकर भीड़ हिंसात्मक हो गई। घटना की पृष्ठभूमि में एक युवक के लापता होने के बाद शव मिलना बताया गया। मदनपुर के कोटिया मोहल्ले का रहने वाला 22 वर्षीय रहमतुल्ला अंसारी लापता था। वह 30 तारीख को शौच के लिए खेत में गया था लेकिन नहीं लौटा।
विज्ञापन


परिवार के लोगों ने थाने में सूचना दी। आरोप है कि पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए परिवार के लोगों को एसपी से मिलना पड़ा। बुधवार को जब उसका शव केवटलिया गांव के पास राप्ती किनारे मिला तो गांव के कुछ युवक घटनास्थल पर पहुंच गए। युवकों ने केवटलिया गांव के कुछ लोगों पर हत्या कर शव को पानी फेंकने का आरोप लगाया और पुलिस से उलझ गए।

इसी दौरान कुछ युवक गांव में आकर रहमतुल्ला की हत्या कर शरीर क्षत विक्षत करने की अफवाह फैला दी। अफवाह पूरे गांव में फैल गई। लोग आगबबूला हो गए। गांव की औरतें, बच्चों ने हाथ में मिट्टी का तेल का गैलन, लाठी, डंडा लेकर थाने पर धावा बोल दिया। उन्माद में लोग बिना सोचे-समझे भीड़ का हिस्सा बनते गए। कुछ शरारतीतत्वों ने मदनपुर के अमन और शांति में खलल डाल दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें