फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मदनपुर थाना जलाने का आरोपी गिरफ्तार

Sat, 14 Jan 2017 10:58 PM IST
देवरिया
विज्ञापन
jail
विज्ञापन
रुद्रपुर। मदनपुर थाना फूंकने और असलहा लूटने के एक और नामजद आरोपी को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। मामले में 43 नामजद आरोपियों में से पुलिस अब तक सिर्फ चार आरोपियों को गिरफ्तार कर पाई है।
विज्ञापन


नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी और गायब असलहों की बरामदगी को पुलिस की 10 टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। चार जनवरी को गायब युवक का शव मिलने के बाद मदनपुर में भीड़ ने थाने पर धावा बोलकर थाना जला दिया था।

उपद्रवियों की धरपकड़ को आईजी मोहित अग्रवाल ने चार जिले के फोर्स लगाई है। पुलिस की दस टीमें लगातार दस दिनों से आरोपियों की गिरफ्तारी की कोशिश कर रही है। इस मामले में थानाध्यक्ष शोभा सिंह सोलंकी की तहरीर पर 43 नामजद और 1000 लोगों पर गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


पुलिस की दस टीमों के 10 दिन तक खाक छानने के बाद चार को छोड़कर कोई भी आरोपी पुलिस की पकड़ में नहीं आया।  पुलिस उन पर दबाव बनाने को जल्द ही कोर्ट से कुर्की का आदेश लेगी। शनिवार को पुलिस ने नामजद आरोपी डॉ. नेहाल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें