फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीये की आग से दुकान और मकान में आग लगी

Tue, 01 Nov 2016 10:58 PM IST
देवरिया
विज्ञापन
घांटी में पटाखे की चिंगारी से जली झोपड़ी।­ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देवरिया/गौरीबाजार। बैतालपुर और सीसी रोड पर आग की दो घटनाओं में लाखों रुपये की संपत्ति  राख हो गई। सूचना फायर सर्विस को दी गई लेकिन दमकल की गाड़ी पहुंचती, इसके पहले सब कुछ राख हो चुका था। बैतालपुर निवासी शैलेश मणि की मकान में दीपावली की रात साढ़े दस बजे के करीब आग लग गई। मकान में रखा बैग, सामान, नकदी सहित करीब ढाई लाख रुपये का सामान राख हो गया। परिवार के लोगों ने मशक्कत कर आग पर काबू पाया। शहर के सीसी रोड पर अंश इलेक्ट्रानिक की दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई।
विज्ञापन


आग से दुकान में रखा सभी सामान राख हो गया। शहर के नरायनपुर में एक व्यक्ति की खलिहान में आग लग गई। गांव में अफरातफरी मच गई। मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। उधर, गौरीबाजार में मकान में आग लगने से दो लाख की संपत्ति जलकर राख हो गई। हादसा दीपावली की रात को हुआ। थानाक्षेत्र के करमा जीतपुर गांव निवासी गुल्लन गोंड के घर बेटी की शादी है। परिवार के लोग तैयारी में जुटे थे। रविवार की रात पूरा परिवार दीपावली में लगा था। रात अचानक मकान में आग लग गई।

आसपास के लोगों ने घंटों प्रयास कर आग पर काबू पाया। मकान मालिक ने बताया कि आग से पचास हजार नकद, बर्तन, कपड़ा, जेवरात जल गए। करीब दो लाख का नुकसान हुआ है। सूचना के बाद लेखपाल भी जायजा लेने पहुंच गए। जबकि करमेल गांव में दीपावली की रात भोजन बनाते समय शोभा देवी आग की चपेट में आ गई। उनकी हालत नाजुक है। परिवार के लोगों ने मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें