फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट लगने से मजदूर की मौत

Thu, 06 Oct 2016 11:08 PM IST
देवरिया
विज्ञापन
पांडेेयचक में पोल लगाते वक्त करंट से घायल मजदूर। - फोटो : अनूप तिवारी
विज्ञापन
देवरिया। बिजली का पोल लगा रहा मजदूर करंट की चपेट में आ गया। उसकी मौके पर मौत हो गई। दूसरा साथी घायल हो गया। घटना रामपुर कारखाना के पांडेयचक, विशुनपुर की है। सीसी रोड पर दुकान में पेंट कर रहा मजदूर भी करंट से घायल हो गया। उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन


पश्चिम बंगाल के मालदा से आए करीब 15 की संख्या में मजदूर रामपुर कारखाना इलाके के विशुनपुरा और पांडेयचक के आसपास बिजली के पोल लगा रहे थे। गुरुवार को ठेकेदार काम करा रहा था। पोल खड़ा करने के दौरान ऊपर से गुजर रहा बिजली का तार पोल के संपर्क में आ गया। मौके पर किताबू की मौत हो गई। रिंकू शेख घायल हो गया। हादसे के बाद भगदड़ मच गई।

उधर, रुद्रपुर थानाक्षेत्र के भालीचोर निवासी जतन गोंड देवरिया में सीसी रोड पर एक कपड़ा कारोबारी की दुकान में पेंट कर रहा था। बाहर की दीवार पेंट करते समय करंट की चपेट में आकर गिर गया। उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने के कारण मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें