फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन के विवाद में इंजीनियर की पीटकर हत्या

Sun, 22 Nov 2015 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
 जमीन के विवाद में जूनियर इंजीनियर की पीटकर हत्या कर दी गई। घटना की वजह बैनामा कराई गई जमीन से दूसरे पक्ष के नाबदान का पानी बहने से रोकना बताई जा रही है। मृतक उत्तराखंड के हरिद्घार में बिजली विभाग में जेई के पद पर तैनात थे और दीवाली की छुट्टी में गांव आए थे। पुलिस ने  छह लोगों पर हत्या और बलवा का केस दर्ज किया है। गांव में तनाव को देखते हुए फोर्स तैनात की गई है।भटनी, बनकटा तिवारी के बनकटी टोला निवासी दशरथ प्रसाद (55) उत्तराखंड के हरिद्वार में बिजली विभाग में अवर अभियंता के पद पर तैनात थे। 18 नवंबर को दशरथ प्रसाद ने पूर्व विधायक राजमंगल तिवारी की दो डिस्मिल जमीन का बैनामा कराया था। उसी जमीन में रविवार की सुबह सफाई कर रहे थे। गांव के रामबली, हरिशंकर ने सफाई करने से मना किया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया। दूसरे पक्ष के लोगों ने इंजीनियर को लाठी-डंडे और राड से पीटकर हत्या कर दी। इस दौरान दशरथ के बेटे योगेंद्र प्रसाद भी घायल हो गए। हत्या की सूचना पर पुलिस गांव में पहुंच गई। विवाद की वजह दो डिसमिल जमीन का बैनामा कराना बताया जा रहा है। दूसरे पक्ष के लोग इस जमीन में नाबदान का पानी बहा रहे थे। जिसे इंजीनियर ने रोक दिया था। योगेन्द्र की तहरीर पर पुलिस ने रामबली, विश्वनाथ, हरिशंकर, रामबिलास, प्रमोद और मनोज के खिलाफ हत्या और बलवा का केस दर्ज किया है। एसओ आरपी यादव ने बताया कि जमीन के लेकर इंजीनियर की हत्या हुई है। नामजद आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें