फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमि विवाद में चले बम, मारपीट में आठ घायल

Sun, 22 Nov 2015 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
करौंदी गांव में रविवार की सुबह भूमि विवाद में एक पक्ष पर दूसरे पक्ष के लोगों ने बम से हमला कर दिया। इस दौरान दोनों पक्षों में हुई मारपीट में आठ लोग घायल हो गए। बम फटने की आवाज से क्षेत्र में दहशत फैल गई। सूचना पाकर सीओ और कई थानों की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। फोरेंसिक टीम ने बम के अवशेष के नमूने लिए। जिसे जांच के लिए भेजा जाएगा। ग्राम करौंदी निवासी फूलचंद यादव और भलुअनी थाना क्षेत्र के ग्राम पड़रीगुर्राव निवासी वीरेंद्र सिंह के बीच करौंदी स्थित ढाई बीघा जमीन को लेकर विवाद है। रविवार को वीरेंद्र सिंह खेत में पानी चला रहे थे। इसी बीच दूसरे पक्ष के लोग खेत में पहुंच गए और मारपीट शुरू हो गई। मारपीट के दौरान दहशत फैलाने के लिए पांच बम भी फोड़े गए। मारपीट में एक पक्ष के रविंद्र सिंह, बीरेंद्र सिंह, अखिलेश सिंह, अरुण सिंह व दूसरे पक्ष के फूलचंद यादव, रामबढ़ाई यादव, मंशा यादव, रमेश यादव घायल हो गए। एक पक्ष का इलाज देवरिया सदर अस्पताल में चल रहा है। जबकि दूसरे पक्ष का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परसिया चंदौर पर कराया गया। सूचना पाकर सीओ बरहज सुधीर शर्मा, बरहज, मईल, सलेमपुर, खुखुंदू पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने जांच के लिए बमों नमूने लिए। सीओ ने बताया कि मामले में दोषी लोगों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें