फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिसकर्मी बताकर बीमा एजेंट से लूट

Thu, 04 Feb 2016 10:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
डीएम आवास के पास चार पहिया सवार बदमाश पुलिसकर्मी बनकर एलआईसी एजेंट से आठ हजार रुपये की छिनैती कर ली।
विज्ञापन


घटना शाम पांच बजे के करीब की है। सुभाष चौक पर चेकिंग कर रहे पुलिसकर्मियों से पीड़ित ने पूरी घटना की जानकारी दी।

भटनी वार्ड नंबर दस निवासी अनिल तिवारी एलआईसी एजेंट हैं। वे गुरुवार की शाम पांच बजे रिक्शा पकड़कर राघवनगर से स्टेशन जा रहे थे।

डीएम आवास और टाउनहाल की गली में लाल रंग की चार पहिया में बैठे लोगों ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर एजेंट को रोक लिया।

अनिल तिवारी ने उनका परिचय पूछा और आरोपी ने उन्हें नूनखार की हत्या में नामजद होने की बात कही। इसके उनसे असलहे के बारे में पूछते हुए तलाशी भी ली।

तलाशी लेने के बहाने आरोपी ने एजेंट की पर्स में रखे आठ हजार रुपये ले लिया। अनिल तिवारी बिना वर्दी के पुलिसकर्मी होने की बात समझकर शांत हो गए।

बाद में उन्हें कार में बैठने को कहा गया। जब तक अनिल गाड़ी के पास पहुंचकर बैठने का प्रयास करते आरोपी गाड़ी के अंदर ने गाली और धमकी देते हुए सुभाष चौक की तरफ निकल गए।


अनिल सुभाष चौक पर पहुंचे और मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें