फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे ट्रैक पर युवक का शव मिला, सनसनी

Thu, 04 Feb 2016 10:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर ओवरब्रिज के नीचे चिरैया ढाले के पास बृहस्पतिवार को एक युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। सिर में गंभीर चोट के निशान थे।
विज्ञापन


शिनाख्त के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर परिजनों को सूचना दी। बुधवार की शाम सात बजे से युवक लापता था। प्रेमप्रसंग में कुछ लोगों से उसका विवाद बताया जा रहा है।

परिवार वालों ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

तरकुलवा के मठिया निवासी राजू प्रजापति मणिपुर में कारोबार करते हैं। रामपुर कस्बा के बहरामपुर रोड पर उनका मकान है। राजू का बड़ा बेटा प्रिंस प्रजापति (18) इंटर का छात्र है।
विज्ञापन


मकान पर वह अपनी नानी मुकुला देवी के साथ रहता था। मुकुला देवी ने पुलिस को सूचना दी कि प्रिंस एक लड़की से प्यार करता था। बुधवार को लड़की के घरवालों से उसका विवाद हुआ था।
विज्ञापन


प्रेमिका के घरवालों ने देख लेने की धमकी दी थी। शाम सात बजे के करीब प्रिंस के मोबाइल पर फोन आया।

उसने बताया कि प्रेमिका ने मिलने के लिए बुलाया है। तब से वह लापता था। मुकुला देवी ने प्रिंस की हत्या की बात कही है।

एसओ सुधीर सिंह ने बताया कि मृतक के पास से एटीएम कार्ड, पैन कार्ड, चाकू, सिम कार्ड बरामद हुआ है। सिर में गंभीर चोट के निशान मिले हैं।


पैर, पीठ और गले पर भी घाव थे। तहरीर नहीं मिली है। प्रपोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्थिति और साफ हो जाएगी। तहरीर मिलेगी तो केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें