फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टर सहित पांच पर गैर इरादतन हत्या का केस

Fri, 02 Sep 2016 10:47 PM IST
देवरिया
विज्ञापन
jail shimla
विज्ञापन
बघौचघाट। पथरदेवा के प्राइवेट अस्पताल में महिला की मौत के मामले में पुलिस ने डॉक्टर सहित पांच पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन


डॉक्टर की डिग्री फर्जी मिली है। तरकुलवा, बरवां सेमरा निवासी कमलावती पत्नी विजय यादव को बीते रविवार की रात पथरदेवा बाजार के निजी हॉस्पिटल भर्ती कराया गया था। महिला गर्भवती थी। रात को अस्पताल में तैनात कर्मचारियों ने उसका आपरेशन कर दिया। तीन बच्चों को जन्म देने के बाद महिला की मौत हो गई। अस्पताल के कर्मचारियों ने परिजनों से मौत की बात छुपाए रखा।

एंबुलेंस चालक सहित अन्य लोग विजय के घर शव लेकर पहुंचे तो गांववालों ने उन्हें बंधक बना लिया। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया। पीड़ित पक्ष ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगा रहा था।
विज्ञापन


एसपी मोहम्मद इमरान ने पूरे मामले में जांच बैठा दी। पांच दिन की जांच में तरकुलवा पुलिस ने माना की डॉक्टर की लापरवाही से घटना हुई है। कमलावती देवी की बहन यशोदा पत्नी हंसराज यादव की तहरीर पर पुलिस ने प्रेमनारायन सिंह, उनकी पत्नी डॉ. माया सिंह, डॉ. डी कुमार, कंपाउंडर राहुल सिंह और रंजना देवी पर गैर इरादतन हत्या, इंडियन मेडिकल कौंसिल एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। घटना के बाद से ही निजी अस्पताल बंद पड़ा है।


इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में रखा है। बाकी की तलाश पुलिस कर रही है। तरकुलवा पुलिस ने बताया कि लापरवाही से मरीज की मौत हुई है। मामले की जांच की गई। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर डॉक्टर सहित पांच के   खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें