फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोजगार दिलाने के नाम पर 10 लाख की ठगी

Wed, 30 Dec 2015 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बेरोजगारों को सऊदी अरब में रोजगार दिलाने के नाम पर मोटी रकम हड़पने वाले दो ठगों को पुलिस ने बुधवार को रेलवे स्टेशन से पकड़ा। हिरासत में रखकर पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है। पुलिस की माने तो दोनों ने मिलकर पंद्रह बेरोजगारों से करीब दस लाख रुपये ठगे हैं। सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र और कुशीनगर जिले के रहमत अली, मेराज, तवरेज, नसीम, बशीर, अरमान और सुहेल समेत पंद्रह बेरोजगार युवकों से खुखुन्दू और कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले दो ठगों ने सऊदी अरब में रोजगार दिलाने के के नाम पर 75-75 हजार रुपये कुछ माह पूर्व लिया था। लेकिन आज तक इन युवकों को दोनों सऊदी नहीं भेज सके। काफी दिनों से दोनों युवकों के रकम वापस मांगने पर लौटाने में आनाकानी कर रहे थे। बेरोजगार युवकों का आरोप है कि दोनों ठग सुबह रकम वापस देने की बात कहकर ट्रेन से मंगलवार की रात भागने की कोशिश कर रहे थे। युवकों की शिकायत पर पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया। कोतवाली में रकम वापस करने को लेकर पंचायत हुई। इस बाबत इंस्पेक्टर रामअवतार यादव ने बताया कि हिरासत में लिए गए युवकों से पूछताछ की जा रही है। छानबीन के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें