फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की चपेट में आए बुजुर्ग की मौत

Wed, 30 Dec 2015 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
 बाजार कर साइकिल से घर लौट रहे बुजुर्ग को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद घायल को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक और चालक को हिरासत में ले लिया। वहीं कोतवाली इलाके में दो जगहों पर हुए हादसे में तीन लोग घायल हो गए।खामपार, बखरी गांव निवासी रामअशीष प्रसाद 55 बुधवार की शाम भाटपाररानी बाजार करने आए थे। शाम छह बजे के करीब वह साइकिल से बाजार कर घर लौट रहे थे। बेलपार मेहरौना मोड़ के पास ट्रक ने सीधे टक्कर मार दी। हादसे में राम अशीष गंभीर रुप से घायल हो गए। अस्पताल ले जाने के बाद डाक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं कोतवाली के सोंदा के पास पिकअप की चपेट में आने से खुखुंदू परसिया निवासी कार्तिकेय और आकाश घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि भलुअनी थानाक्षेत्र के बाबू बभनी गांव निवासी धर्मेन्द्र बाइक से आलू लेकर घर  जा रहे थे। बुधवार को दोपहर सोनूघाट चौराहे के पास पिकअप ने बाइक में ठोकर मार दी। हादसे में धर्मेन्द्र गंभीर रुप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने के कारण उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें