फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयकर विभाग की नजर में जनधन खाते

Fri, 18 Nov 2016 10:34 PM IST
देवरिया
विज्ञापन
बैंक में पैसा जमा कराने के लिए लाइन में लगे लोग
विज्ञापन
देवरिया। जनधन योजना के तहत खुले बैंक खातों पर आयकर विभाग की नजर है। खासकर वे खाते, जिनमें हाल के दिनों में बड़े ट्रांजेक्शन हुए हैं। विभाग को यह आशंका है कि नोट बैन के फैसले के बाद कालेधन को सफेद बनाने में इन बैंक खातों का प्रयोग किया जा रहा है।
विज्ञापन



सूत्रों की मानें तो कालेधन को सफेद बनाने के लिए बाकायदा साइबर एक्सपर्ट्स की टीम भी काम कर रही है। ये लोग ऐसे बैंक खातों की तलाश कर रहे हैं, जिसमें रुपये जमा करवा सकें। आयकर विभाग के एक अधिकारी ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया कि हां, हम जनधन योजना में खोले गए खातों की मानीटरिंग कर रहे हैं। बैंक के अधिकारियों से भी कहा गया है कि किसी भी ऐसे खातों में बड़ी रकम जमा होती है तो उसकी सूचना आयकर विभाग को दें।

विभाग बैंकों से बराबर इस बात की रिपोर्ट भी ले रहा है कि कौन बड़ी रकम जमा कर रहा है। उन्होंने माना कि जनधन योजना के खातों के जरिए कालाधन को सफेद करने का खेल चल रहा है। यह खेल छोटे शहरों में आसानी से हो सकता है क्योंकि यहां बड़ी तादात में मजदूर वर्ग के लोग रहते हैं। मनरेगा जॉबकार्ड धारकों को भी लालच देकर कालाधन सफेद बनाने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन


इसके अलावा सरकार ने 50 हजार तक की लिमिट जनधन खातों में तय की है। हालांकि किसी भी खातों में कोई बड़ी रकम जमा होती है तो उसके पहले का ट्रांजेक्शन भी देखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें