फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गलतफहमी में पति, पत्नी, भांजी की पिटाई

Tue, 05 Jan 2016 10:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बच्चों के विवाद में बीच बचाव करना एक शख्स को महंगा पड़ गया। गलतफहमी में एक पक्ष के लोगों ने उसकी पिटाई कर दी। बीच बचाव करने गई उसकी पत्नी और भांजी को भी लोगों ने नहीं बख्शा। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। इसके अलावा नदावरघाट गांव में भी दो पक्ष के लोग आपस में भिड़ गए। इसमें छह लोगों को चोटें आई हैं। कोतवाली क्षेत्र के बलुआकाजी निवासी रियाजुदीन और भूरा के परिवार के हमउम्र बच्चे मंगलवार को दोपहर में खेल रहे थे। खेल-खेल में दोनों बच्चे विवाद करने लगे। यह देख अब्दुल गनी पहुंचे और बीच बचाव कर विवाद शांत करा दिया। इसी दौरान रियाजुदीन पक्ष के पहुंचे लोगों ने गलतफहमी में अब्दुल गनी की पिटाई करने लगे। शोर सुनकर बीच बचाव करने आई इसकी पत्नी नूरजहां और भांजी रेममा खातून को भी पीटा। बाद में हकीकत मालूम होने पर विवाद शांत हुआ। मारपीट में घायल अब्दुल गनी और इनकी भांजी कोतवाली पहुंची। पुलिस ने दोनों घायलों का उपचार सीएचसी पर कराया। वहीं नदावरघाट गांव में इजहार और जब्बार के बीच पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट हो गई। इसमें एक पक्ष के साहआलम, इजहार, अजहर और दूसरे पक्ष के रियाज, जब्बार और इसलाम घायल हो गए। सभी का इलाज सीएचसी पर कराया गया। दोनों मामलों में पीड़ितों ने पुलिस को तहरीर दिया है। इस बाबत इंस्पेेक्टर रामअवतार यादव ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें