पीड़िया दहवाने पटनवापुल पर कई महिलाएं नाचने को लेकर आपस में भिंड़ गई। विवाद के बाद मारपीट शुरू हो कई। जिससे मेले में भगदड़ मच गई। मनचलों की करतूत सुनकर पुलिस मौके पर पहुंची तो मामला कुछ और निकला। पुलिस ने महिलाओं को समझाकर मामले को शांत किया। किसी पक्ष ने थाने में तहरीर नहीं दी है।रामपुर कारखाना इलाके की रहने वाली महिलाएं और युवतियां पीड़िया दहवाने के लिए पटनवापुल पर पहुंची थीं। शनिवार भोर में सैकड़ों की भीड़ नदी के तट पर जुटी थी। नदी के किनारे डांस का कार्यक्रम चल रहा था। फरमाइसी गीत को लेकर महिलाओं के दो पक्षों में विवाद शुरू हो गया। दोनों पक्षों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट शुरू हो गई। महिलाएं और युवतियां एक दूसरे पर टूट पड़ी। जिससे मेले में भगदड़ मच गई। लोगों ने आंशका जताई कि छेड़खानी को लेकर मारपीट हुई है। कई घंटे तक बात समझ में नहीं आई। पुलिस के पहुंचने के बाद मामला खुल गया। दोनों पक्षों की महिलाओं और युवतियों से पूछताछ के बाद उन्हें छोड़ दिया गया। मामले में रामपुर कारखाना पुलिस का कहना है कि पीडिया दहवाने को लेकर कुछ लोगों में कहासुनी हो गई थी। किसी ने छेड़खानी होने की अफवाह उड़ा दी। पुलिस मौके पर थी और मामले को नियंत्रण में कर लिया। किसी पक्ष तहरीर नहीं दी है। दोनों लोगों के तरफ से कई लोगों का नाम पुलिस ने ले लिया है।