फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावी रंजिश में मारपीट,आठ घायल

Sat, 12 Dec 2015 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
 चुनावी रंजिश में दो प्रत्याशियों के समर्थकों के बीच ईट-पत्थर चले। इससे गांव में अफरा-तफरी मच गई। विवाद की सूचना पर पहुंची पुलिस ने विवाद शांत कराया और पत्थरबाजी में घायल हुए आठ लोगों को सीएचसी पहुंचाया, जहां पुलिस की देख रेख में लोगों का उपचार हुआ। तनाव को देखते हुए गांव में पीएसी तैनात कर दी गई है। पुलिस ने पूर्व प्रधान यशवंत समेत 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं दो पूर्व प्रधान समेत 26 नामजद और 30 अज्ञात लोगों पर पुलिस ने केस दर्ज किया है।लार थाना क्षेत्र के जमसड़ा गांव के एक धार्मिक स्थल पर शुक्रवार की रात भोज का आयोजन किया गया था। गांव के पूर्व ग्राम प्रधान रामश्रय का बेटा शशिकांत भारती भोजन करके रात करीब 9 बजे घर लौट रहा था। आरोप है कि पूर्व प्रधान यशवंत प्रसाद अपने समर्थकों के साथ उसे रास्ते में घेरकर से पिटाई करने लगे। शोर सुनकर शशिकांत पक्ष के लोग भी पहुंच गए। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच ईट-पत्थर चलने लगा। इसमें एक पक्ष के शशिकांत, चन्द्रकांत, सत्येन्द्र कुमार, नारद कुमार और दूसरे पक्ष के राकेश कुमार, राजनरायण, अभिषेक, शैलेष, राकेश घायल हो गए। ईट-पत्थर चलने की वजह से गांव में अफरा तफरी का माहौल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस को देख लोग भाग खड़े हुए। पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया जहां उनका इलाज हुआ। शनिवार को सुबह पुन: दोनों पूर्व प्रधान पक्ष के लोग आमने-सामने हो गए। गांव पहुंची पुलिस ने पूर्व प्रधान       यशवंत समेत 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। गांव में तनाव को देखते हुए पीएसी तैनात कर दी गई है। उपद्रव मचाने के आरोपी पूर्व प्रधान यशवंत प्रसाद, रामश्रय प्रसाद, चन्द्रकांत, रविकांत, मुन्ना, राजू, नंद कुमार, विनोद, परमहंश, सत्येन्द्र, जीतेन्द्र, नंदलाल, गुड्डू, राकेश, अभिषेक, राजनरायण, शैलेष, राकेश, तौशिक, धर्मेन्द्र, अमरनाथ, राजू, शेरू और विकास और 30 अन्य अज्ञात लोगों पर पुलिस ने एसआई सुदेश शर्मा की तहरीर पर बलवा, पथराव करने और 7 सीएलए एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। घटना के बाद  से गांव में जहां तनाव है, वहीं पुलिस आरोपियों की धरपकड़ में जुटी हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें