फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुलासा ः मदनपुर कांड का इमरान खान है मुख्य साजिशकर्ता

Wed, 01 Feb 2017 11:03 PM IST
देवरिया
विज्ञापन
क्राइम - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
देवरिया। मदनपुर थाना फूंकने, लाइसेंसी असलहा लूटने वाले उपद्रवियों के नाम सार्वजनिक हो गए हैं। अभी तक पुलिस इन नामों को गोपनीय बताकर सार्वजनिक नहीं कर रही थी। पुलिस के रिकॉर्ड में प्रधान के पति इमरान खान पुत्र निशार घटना का मास्टरमाइंड है। रहमतुल्लाह का शव मिलने के बाद इमरान ने उत्तेजित भीड़ को बवाल करने के लिए उकसाया था।
विज्ञापन


पुलिस रिकॉर्ड के अनुुसार, तत्कालीन इंस्पेक्टर शोभा सिंह सोलंकी ने गृह मंत्रालय, मुख्यमंत्री को संबोधित प्रार्थना पत्र प्रेषित कर मुकदमा दर्ज कराया है। नकल की तहरीर में लिखा है कि रहमतुल्लाह का शव मिलने के बाद पुलिस केवटलिया गांव पहुंची। भीड़ उत्तेजित थी, ग्राम प्रधान के पति इमरान खान ने लोगों को उकसाया। इसके बाद भीड़ कई मकानों और दुकानों में तोड़फोड़ कर आगजनी की।

करीब दस बजे मौके से फोर्स की मांग की गई। शव कब्जे में लेने के बाद पुलिस जब थाने पहुंची तो फखरे आलम पुत्र निसार, सिराज पुत्र निसार, साधु उर्फ सहदुल्लाह भीड़ का नेतृत्व करते हुए थाने पर पहुंचे। तीनों ने भीड़ को ललकार कर कहा कि तुम लोग खड़े होकर देख क्या रहे हो, थाना को फूंक दो।  पुलिसवालों को खोज-खोजकर मारो। जो भी मिले लूट लो और गाड़ियों में आग लगा दो। पुलिस ने माना है कि दहशत फैलाकर लोक व्यवस्था को भंग किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें