फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभद्रता से आहत तीन बहनों ने घर छोड़ा

Sat, 09 Jan 2016 12:14 AM IST
अमर उजाला/देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले में बच्चों के विवाद के बाद मनबढ़ युवकों ने एक ही परिवार की तीन बहनों के साथ अभद्रता की। शिकायत के बाद पुलिस ने धरपकड़ की और बाद में आरोपियों को छोड़ दिया गया। शिकायत के बाद भी आरोपी लड़कियों के साथ अभद्रता कर रहे हैं।
विज्ञापन


पीड़ित पक्ष ने एसपी से शिकायत की। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद लड़कियों ने मोहल्ले को छोड़कर रिश्तेदार के घर शरण लिए हुए हैं। वहीं पुलिस पूरे मामले में खामोश है।

कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले की पीड़ित महिला का आरोप है कि पांच जनवरी को मोहल्ले में बच्चों के बीच खेलने को लेकर विवाद हो गया। शाम सात बजे के करीब आरोपी लोगों ने घर की तीन लड़कियों के साथ मारपीट की। थाने में विवाद की शिकायत की गई।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी तीन युवकों को हिरासत में लिया। पूछताछ के बाद उन्हें छोड़ दिया।
मोहल्ले में आते ही आरोपी युवकों ने लड़कियों के साथ अभद्रता शुरू कर दी। मनचलों की शिकायत कोतवाली में की गई। लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।

सुशीला देवी बेटियों के साथ एसपी कार्यालय पहुंचकर मामले की शिकायत की। एसपी ने पूरे प्रकरण की जांच सीओ सुशील सिंह को सौंपी। इसके बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। लगातार धमकी मिलने के बाद लड़कियां घबरा गईं। शुक्रवार को पीड़ित परिवार ने रिश्तेदार के घर जाकर शरण ली।
विज्ञापन


 वहीं कोतवाली पुलिस मामले को मारपीट बता रही है। कोतवाल गोपाल त्रिपाठी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें