फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंधक बनाकर किशोरी से गैंगरेप

Sat, 26 Nov 2016 10:35 PM IST
देवरिया
विज्ञापन
girl raped - फोटो : demo
विज्ञापन
देवरिया। मोबाइल और बैट्री चार्ज कराने चौराहे की एक दुकान पर गई किशोरी को बंधक बनाकर तीन युवकों ने गैंगरेप किया। बेहोशी की हालत में दुकान के अंदर छोड़कर भाग गए। दिनदहाड़े हुई गैंगरेप की घटना से सनसनी फैल गई।
विज्ञापन


पुलिस ने प्रधान पुत्र सहित तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। पुलिस की लापरवाही से पीड़ित का मेडिकल नहीं हो सका। जिला अस्पताल से उसे बालगृह भेज दिया गया। खुखुंदू क्षेत्र की रहने वाली इंटर की छात्रा शुक्रवार दोपहर एक दुकान पर मोबाइल और बैट्री चार्ज कराने गई थी। पखवारे भर से पूरे गांव की बिजली आपूर्ति ठप है।

बिजली नहीं होने पर गांव के लोग उस दुकान पर मोबाइल और बैट्री चार्ज कराने जाते हैं। दुकान पर मोबाइल लगाने के बाद किशोरी वहीं खड़ी हो गई। आरोप है कि प्रधान पुत्र ने दुकानदार और एक साथी की मदद से किशोरी को दुकान के अंदर खींच ले गए और शटर गिरा दिया। तीनों ने किशोरी के साथ गैंगरेप किया। पीड़ित के बेहोश होने पर आरोपी मौके से भाग गए।
विज्ञापन


दोपहर तीन बजे के करीब बेटी को खोजते हुए विधवा मां दुकान पर पहुंची। अन्य दुकानदारों को पूरे घटना की जानकारी दी। किशोरी ने भी आपबीती सुनाई। पुलिस गांव पहुंची और जांच की। मां की तहरीर पर प्रधान पुत्र सहित तीन आरोपियों के खिलाफ पास्को एक्ट और दुष्कर्म का केस दर्ज कर लिया।


पुलिस की ओर से कागज तैयार नहीं होने के कारण शनिवार को किशोरी का मेडिकल परीक्षण नहीं हो सका। पुलिस की लापरवाही उजागर होते ही अधिकारियों के हाथ-पांव फूल गए। शासन के आदेश पर एएसपी गांव पहुंचे और मामले की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें