फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमि विवाद में जला दिया घर, पिटाई से तीन घायल

Tue, 03 May 2016 12:33 AM IST
deoria
विज्ञापन
जमीन के विवाद में कुछ लोगों ने एक शख्स के घर में आग लगा दी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 जमीन के विवाद में कुछ लोगों ने एक शख्स के घर में आग लगा दी। इसे लेकर हुई कहासुनी के बाद उन्होंने पीड़ित परिवार के तीन लोगों को पीट कर घायल कर दिया। घायलों का इलाज सीएचसी में कराया गया। मामला हौली बलिया गांव का है।
विज्ञापन


हौली बलिया गांव के रामनरायन यादव का गांव के बाहर एक खपड़ैल का मकान है। जिसमें उनका परिवार भी रहता है। घर के बगल में स्थित एक जमीन को लेकर उनका न्यायालय में एक व्यक्ति से विवाद चल रहा है। सोमवार की सुबह कुछ लोगों ने रामनरायन के खपड़ैल मकान में आग लगा दी।

आग देख लोग बाहर निकले, इस बात को लेकर गांव के कुछ लोगों से कहासुनी होने लगी। देखते ही देखते दोनों तरफ से मारपीट होने लगी। इस घटना में रामनरायन यादव और उनकी पत्नी द्रोपदी को लोगों ने पीटना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


बीच बचाव करने आए गांव के रामानंद सिंह को भी आरोपियों ने पीट कर घायल कर दिया। घायलों को पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रुद्रपुर में दाखिल कराया। इस संबंध में थानाध्यक्ष अनिल सिंह ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। तहरीर मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें