फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी संग घूमते पकड़ी गई प्रेमिका

विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
देवरिया। प्रेमी संग घूम रही युवती को परिवारवालों ने पकड़ लिया। एएसपी आवास के पास पकड़ने के बाद युवती के परिवारवालों ने युवक की जमकर पिटाई की और पुलिस को सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन

शहर के एक मोहल्ले के रहने वाले बीए के छात्र और बघौचघाट इलाके की रहने वाली युवती साथ में पढ़ते हैं। दोनों के बीच प्रेम संबंध हो गया। युवती अक्सर अपने प्रेमी से मिलने के लिए देवरिया आती है। रविवार को भी वह प्रेमी से मिलने आई थी। इसकी भनक उसके परिवारवालों को लग गई थी। लिहाजा, वे भी उसके पीछे देवरिया आ गए। बस स्टेशन पर युवती प्रेमी से मिली। दोनों पैदल ही अस्पताल रोड होते हुए एएसपी आवास तक पहुंचे थे कि युवती के परिवारवालों ने दोनों को पकड़ लिया। युवक की जमकर पिटाई करने के बाद पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस युवक को कोतवाली ले गई। युवती को परिवारवाले अपने साथ लेकर घर चले गए। इस बाबत सदर कोतवाल विजय नारायण प्रसाद का कहना है कि प्रेमिका के परिवारवालों ने युवक को पकड़कर दिया है। मामले की जांच की जा रही है। आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें