देवरिया। रसिक मिजाज प्रधान को रामपुर कारखाना पुलिस खोज रही है। आरोप है कि प्रधान ने गांव की एक युवती को झांसे में लेकर दुष्कर्म की कोशिश की। आए दिन वह युवती के साथ छेड़खानी करता है। मामला कंट्रोल रूम तक पहुंचा तो पुलिस सक्रिय हुई। आरोपी प्रधान गांव छोड़कर फरार है। उनकी हरकत ने एक बार फिर गांव का सुर्खियों में ला दिया।
रामपुर कारखाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती का आरोप है कि प्रधान ने नव वर्ष की शुभकामना देने के बहाने उसके साथ छेड़खानी कर दी। आरोप है कि प्रधान उसके पहले भी युवती के साथ जबरदस्ती की कोशिश की थी।
घर पहुंची पीड़िता ने भाई को पूरी जानकारी दी। भाई ने बहन के साथ हुई छेड़खानी की सूचना कंट्रोल रूम को दी। जिसके बाद पीआरवी 1450 की गाड़ी गांव पहुंची। पुलिस ने जांच शुरू की। प्रधान गांव को छोड़कर फरार हो गए।
पीड़िता मुकदमा दर्ज कराने पर अड़ गई। जिसके बाद पीआरवी ने युवती और उसके भाई को थाने ले गई। आरोपी प्रधान के खिलाफ थाने में उन्होंने तहरीर दी। एसओ रामपुर कारखाना परमाशंकर यादव ने बताया कि प्रधान के खिलाफ थाने में तहरीर पड़ी है।
पीड़ित पक्ष मुकदमा दर्ज कराने पर अड़ा है। सूचना कंट्रोल रुम की है। जांच की जा रही है। आरोप सही मिलेगा तो प्रधान के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी की जाएगी। आरोप गंभीर है। वह गांव छोड़कर फरार है।