फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी की डांट से नाराज पति ने लगाई आग

Thu, 10 Dec 2015 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
मतदान के दिन पत्नी ने शराब पीने का विरोध किया तो पति ने खुद को आग के हवाले कर लिया। इस घटना से गांव में खलबली मच गई। लोगों ने आनन-फानन में झुलसे युवक को सीएचसी पहुंचाया, जहां पुलिस की देख रेख में उसका इलाज चल रहा है।थाना क्षेत्र के हरखौली गांव के खरकातुला टोला बूथ पर चौथे चरण का मतदान हो रहा था। दोपहर में खरकातुला निवासी महेंद्र चौहान शराब के नशे में बूथ पर पहुंचा। अपना वोट देने के बाद वह बाहर निकलकर हंगामा करने लगा। कुछ देर बाद पहुंची इसकी पत्नी ने शराब पीने का विरोध किया। इसको लेकर पति-पत्नी के बीच कहासुनी हुई। गांववालों का कहना है कि शराब पीने का विरोध करना पति को नागवार लगा। वह बूथ से घर पहुंचा और एक कमरे में रखा केरोसिन छिड़ककर खुद को आग के हवाले कर लिया।  शरीर में आग पकड़ने के बाद वह कमरे से निकलकर दरवाजे पर दौड़ने लगा। लोग उसे बचाने के लिए दौड़े। लोगों ने मशक्कत कर आग बुझाई। गंभीर हालत में उसे अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस को गांव के लोगों ने बताया कि महेंद्र सुबह से ही शराब के नशे में था। कई बार बूथ के बाहर वोट को लेकर शोर-शराबा करता रहा। उसकी लोगों से भी कहासुनी हुई। इस बाबत एसओ विकास यादव ने बताया कि पत्नी से शराब पीने को लेकर कहासुनी होने की जानकारी मिली है। युवक का इलाज पुलिस की देख-रेख में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें