फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान में लगी आग फायरकर्मी झुलसा

Fri, 07 Apr 2017 10:23 PM IST
देवरिया
विज्ञापन
आग - फोटो : self
विज्ञापन
बैतालपुर। रसोई गैस लीकेज होने की वजह से एक मकान में आग लग गई। घर में रखा डीजल ने घी का काम किया और आग भड़क गई। गांववालों ने आग बुझाने का प्रयास किया। दमकल गाड़ी मौके पर पहुंची, आग बुझाते वक्त एक सिपाही झुलस गया। उसे जिला अस्पताल लाया गया। बैतालपुर इलाके के इटवा गांव निवासी रामजतन यादव के घर गुरुवार की रात अचानक आग लग गई।
विज्ञापन


घर में 50 और 80 लीटर के डिब्बे में डीजल रखा था। सूचना पर गांव के लोग पहुंचे और आग बुझाने लगे। इसी दौरान रामजतन भी झुलस गए लेकिन आग बुझने का नाम ही नहीं ले रही थी। दमकल विभाग की दो गाड़ी मौके पर पहुंची और कर्मचारी आग बुझाने लगे। इसी दौरान सिपाही अमल कुमार आग की चपेट में आ गया। उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया।

दो घंटे तक गांव में अफरातफरी मची रही। संयोग अच्छा था कि किसी और घर तक आग नहीं फैली। सूत्रों का कहना है कि अधिकांश लोग बैतालपुर डिपो से निकलने वाले टैंकर से डीजल निकलवाते हैं। अवैध काम का धंधा जोरों पर है। अधिकांश घरों में अवैध डीजल मिल जाएगा। आग से करीब तीन लाख रुपये का नुकसान बताया जा रहा है। गौरीबाजार इंस्पेक्टर डीपी सिंह ने कहा कि आग से दो लोग झुलसे हैं। उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। डीजल के बारे में जानकारी जुटाई जा ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें