फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आबकारी अधिकारी से भिड़े कारोबारी

Fri, 07 Apr 2017 10:20 PM IST
देवरिया
विज्ञापन
अाबकारी अधिकारी से विवाद के बाद रवि सिंह को ले जाते एसपी पीआरओ। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देवरिया। एक सप्ताह से शराब की दुकान को लेकर हो रहे बवाल और नुकसान को लेकर शराब के लाइसेंसधारी आबकारी अधिकारी से भिड़ गए। उनके कार्यालय में घुसकर नोकझोंक और दुर्व्यवहार किया। डीएम के निर्देश पर पुलिस ने तीन लोगों को शांतिभंग में चालान कर दिया। सूत्रों ने बताया कि विवाद के पीछे शराब के दो बड़े कारोबारियों का हाथ है। इनके निशाने पर आबकारी अधिकारी थे।
विज्ञापन


नेशनल हाईवे, स्टेट हाईवे से लाइसेंसी शराब दुकान हटने, दूसरी जगह पर उन दुकानों को खोलने को लेकर हो रहे विवाद को देखते हुए लाइसेंसधारी शुक्रवार को लामबंद हुए। उनका कहना था कि एक सप्ताह से शराब की बिक्री प्रभावित हो रही है। कई जगहों पर बवाल हो रहा है। सरकार सुरक्षा दे और नुकसान की भरपाई करे। सूत्रों ने बताया लार और बरहज इलाके के रहने वाले शराब के दो बड़े कारोबारी आबकारी अधिकारी निलेश पालिया के पास पहुंचे और समस्याएं गिनाने लगे। साथ अन्य लाइसेंसी भी थे।

बातचीत के दौरान विवाद बढ़ गया। कुछ लाइसेंसधारी आबकारी अधिकारी के साथ दुर्व्यवहार करने लगे। आबकारी विभाग के अन्य कर्मचारियों ने विवाद से दूरी बना ली। विवाद के बाद आबकारी अधिकारी के कक्ष में अफरातफरी मच गई। इस दौरान उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मामला डीएम तक पहुंचा। पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में ले लिया। मामला राजस्व से जुड़ा था। ऐसे में प्रशासनिक अधिकारी बचाव में आ गए।
विज्ञापन


आबकारी अधिकारी निलेेश पालिया ने कहा कि कुछ दुकान लाइसेंसधारी कमरे में चले आए और हंगामा करने लगे। थाने में तहरीर दी गई। इंस्पेक्टर विजय सिंह गौर ने कहा कि तीन लोगों को शांतिभंग में चालान किया गया है। उधर, रजला चौराहे पर शराब की दुकान में आगजनी की घटना के विरोध में जिलेभर के शराब कारोबारी हड़ताल पर चले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें