फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक पर मिली महिला की लाश

Fri, 28 Apr 2017 10:48 PM IST
देवरिया
विज्ञापन
track
विज्ञापन
गौरीबाजार। नगरौली गांव, रेललाइन पर सुबह एक महिला का शव मिला। गौरीबाजार पुलिस मौके पर पहुंची। शव की शिनाख्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जांच में पता चला कि गुरुवार की रात ससुराल में महिला का विवाद हो गया था। इसके बाद से वह रहस्यमय हालात में लापता हो गई। मायके वालों का आरोप है कि महिला की हत्या कर शव को रेल लाइन पर फेंका गया ताकि घटना हादसा लगे।
विज्ञापन


जबकि ससुराल वाले आत्महत्या की बात कह रहे हैं। गौरीबाजार थानाक्षेत्र के कालावन गांव निवासी रमाशंकर गुप्ता ने बेटी रीना की शादी पथरहट गांव निवासी विजय गुप्ता के साथ की थी। शादी के बाद दोनों पक्षों में अक्सर विवाद होता रहा था। रात को रीना संदिग्ध हाल में लापता हो गई। शुक्रवार की सुबह उसकी लाश नगरौली गांव के समीप रेल लाइन पर मिली। शव पूरी तरह से क्षत विक्षत हो गया था।

मृतक की मां ने थाने में तहरीर दी कि दहेज के लिए दामाद विजय, ससुर सहित अन्य लोगों ने धारदार हथियार से रीना की हत्या कर शव रेल लाइन पर फेंक दिया।

पुलिस मायके वालों की तहरीर को आधार बनाकर जांच कर रही है। इंस्पेक्टर डीपी सिंह ने बताया कि पुलिस हत्या और आत्महत्या की जांच में जुटी है। दहेज के लिए दोनों परिवार के बीच विवाद हो रहा था। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। रिपोर्ट आने के बाद केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें