सूने में मकान में चोरी के बाद कमरे के अंदर बिखरा सामान।
- फोटो : अमर उजाला
मेहरौनाघाट। लार के एक सूने मकान को चोरों ने निशाना बनाया। बाक्स और आलमारी का ताला तोड़कर चोरों ने 50 हजार नकदी समेत ढाई लाख के गहने समेट ले गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने हथौड़ी, संबल और धारदार हथियार बरामद किया। पुलिस इस मामले में एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
लार के शमशीरनगर मोहल्ला निवासी दाउद अंसारी का पूरा परिवार रिश्तेदार के घर शादी में शामिल होने चार दिन पूर्व गया था। शनिवार को घरवाले वापस लौटे तो मेन गेट का ताला टूटा था और कमरों में रखे गए सामान बिखरे थे। यह देख घरवालों का होश उड़ गए। इसकी जानकारी लोगों ने पुलिस को दी। नगर पुलिस चौकी से पहुंची पुलिस ने चोरी की घटना का निरीक्षण किया।
मौके से पुलिस ने हथौड़ी, दो संबल, एक धारदार हथियार बरामद किया। पीड़ित के अनुुसार 50 हजार रुपये नकद और तीन महिलाओं का जेवर थे। नकदी समेत चोरी गए गहनों की कीमत करीब ढाई लाख रुपये आंकी जा रही है। संदेह के आधार पर पुलिस ने मोहल्ले के एक युवकों को हिरासत में लिया है। इंस्पेक्टर डॉ. विनयप्रकाश राय ने बताया कि तहरीर मिल गई है।
मामले की जांच की जा रही है। दूसरी ओर नगर के पूरब मोहल्ला निवासी जकील अहमद स्टेट बैंक पर गए थे। बैंक से काम निपटाकर बाहर निकले तो इनकी बाइक गायब थी। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।