फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौकीदार की इलाज के दौरान मौत

Thu, 11 May 2017 11:04 PM IST
देवरिया
विज्ञापन
Accident
विज्ञापन
बरहज। अखनपुरा गांव के पास बोलेरो की चपेट में आकर घायल हुए चौकीदार की मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही कोहराम मच गया। गुद्दी चकिया निवासी और भलुअनी थाने में चौकीदार 45 वर्षीय राजेंद्र पासवान सोमवार की सुबह साइकिल से देवरिया जा रहे थे। बरहज-देवरिया मार्ग पर अखनपुरा गांव के रामसुराती शिक्षण संस्थान के पास बोलेरो की चपेट में आ गए।
विज्ञापन


लोगों ने घायल को जिला अस्पताल भेजवाया। हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया, जहां उसकी मौत हो गई। लोगों के मुताबिक चौकीदार राजेंद्र बेटी सोनी के रिश्ते की बात करने देवरिया एक रिश्तेदार के घर जा रहे थे। वह बिना खाए-पीए घर से निकले थे।

पिता मिश्री की मौत के बाद राजेंद्र भलुअनी थाने में चौकीदारी कर घर का खर्च चलते थे। उसके चार संतान सुनील, सोनी, सन्नी और मोनी हैं। बड़े बेटे सुनील की शादी हो चुकी है। बेटी सोनी के हाथ पीले करने की तैयारी चल रही थी। लेकिन उसे क्या पता था कि ईश्वर को कुछ और ही मंजूर है। इस घटना से पूरा गांव दुखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें