फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी को बेचने के आरोप में बाप का चालान

Wed, 21 Sep 2016 11:40 PM IST
देवरिया
विज्ञापन
rape with minor
विज्ञापन
बघौचघाट। इलाके की एक नाबालिग लड़की को बेचने का मामला प्रकाश में आया हैं। बेटी ने यह आरोप पिता पर लगाया है। पुलिस ने आरोपी पिता को शांतिभंग में चालान कर दिया। लड़की को चाची के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन


मामला विशुनपुरा के पोखरभिंडा का है। बुधवार सुबह दस बजे के करीब गांव के स्कूल पर बाराबंकी जिले से कुछ लोग आए। बगल में एक लड़की वहां रो रही थी। मामला संदिग्ध लगने पर लोगों ने पूछताछ की तो बाराबंकी से आए लोगों में भागने लगे। चाची के सामने लड़की ने पिता और सौतेली मां पर बेचने का आरोप लगाकर सनसनी फैला दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पिता को हिरासत में ले लिया।

पूछताछ में पता चला कि बच्ची की माता का देहांत काफी वक्त पहले हो गया था। पिता ने चार साल पहले दूसरी शादी कर ली। लड़की पर परिजन शादी का दबाव बना रहे थे। इसके लिए सौतेली मां के कुछ करीबी बाराबंकी से आए थे। मामला बिगड़ता देख सौतेली मां आने करीबियों के साथ भाग गई। घरवालों ने पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी पिता को शांतिभंग में चालान कर दिया। पीड़ित लड़की को चाची के साथ सुपूर्द कर दिया। चाची ने पूरी जिम्मेदारी लेने की बात कहीं है। इंस्पेक्टर ने कहा कि मामले की जांच की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें