फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी को जलाकर मार डाला, जेल भेजा गया

Mon, 11 Jan 2016 10:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
 शराब के नशे में धुत एक पिता ने अपनी ही बेटी को जलाकर मार डाला। तीन दिन पहले गंभीर रूप से जली 16 साल की रिंकी ने रविवार की रात जिला अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने आरोपी पिता उमेश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस मामले में पुलिस ने किशोरी की मां की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया है।घटना महेशपुर गांव की है। गांव की सोनमती देवी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसके पति उमेश का किसी महिला से नाजायज संबंध है। वह और उसकी बेटी रिंकी इसका विरोध करते थे। आठ जनवरी की रात पत्नी और बेटी से खार खाया उमेश शराब पीकर घर आया। वह घर में पत्नी से झगड़ा करने लगा। इसी दौरान उसकी बेटी अपने घर के बगल में स्थित सहेली के घर से आई। वह रिंकी को देखकर आग बबूला हो गया। नशे में धुत उमेश ने पत्नी और बेटी को जमकर पीटा। इसके बाद गैलन में रखे किरोसीन को रिंकी के सिर पर उड़ेल कर आग लगा दी। वह जलते हुए घर से बाहर भागी। गांव के लोग आग बुझाकर बुरी तरह झुलसी रिंकी को अस्पताल ले गए। सीएचसी से डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में उसका तीन दिन से इलाज चल रहा था। रविवार की रात जिला अस्पताल में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने उमेश को लड़की पर किरोसीन डालकर जलाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। इस बाबत प्रभारी निरीक्षक राम अवतार यादव ने कहा कि आरोपी पिता को बेटी को जलाने के आरोप में जेल भेजा गया है।   अब उसकी मौत के बाद धारा में  बदलाव कर हत्या का मामला दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें