फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाश को क्राइम ब्रांच ने कचहरी से पकड़ा

Thu, 14 Apr 2016 11:20 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
विज्ञापन
बदमाश को क्राइम ब्रांच ने कचहरी से पकड़ा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देवरिया में कोर्ट में केस की पैरवी करने आए शातिर बदमाश को क्राइम ब्रांच की टीम ने कचहरी गेट पर पकड़ लिया। करीब एक साल पहले खामपार क्षेत्र में हुए महेंद्र यादव हत्याकांड में पुलिस शातिर की तलाश में थी। पुलिस की जांच में आरोपी का नाम प्रकाश में आया था। जबकि घरवालों का दावा है कि जरायम की दुनिया से मुंह मोड़ चुके व्यक्ति को पुलिस फिर से हत्या के मामले में फंसा रही है। खामपुर पुलिस गिरफ्त में आए आरोपी से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


भटनी थानाक्षेत्र के सल्लहपुर निवासी शिव यादव पंद्रह वर्ष पहले एक पुराने मामले में केस की पैरवी करने के लिए गुरुवार को कोर्ट आया था। कोर्ट नंबर पांच में फैसला होना था। मुखबिर की सूचना पर क्राइम ब्रांच के विकास यादव अपनी टीम ने साथ कचहरी गेट पर घेराबंदी किए थे। जैसे ही शिव यादव कचहरी से बाहर आया क्राइम ब्रांच की टीम ने उसे दबोच लिया। सूत्रों की माने तो खामपार थाने के मुकदमा अपराध संख्या 662/15 महेन्द्र यादव हत्याकांड में  शिव यादव को पुलिस तलाश कर रही थी। इस हत्याकांड में पकड़े गए आरोपियों और जांच के बाद पुलिस ने अज्ञात हमलावरों में शिव यादव का नाम प्रकाश में ला दिया। 

कुछ दिन बाद ही महेंद्र  यादव के भाई सुमन की भी बदमाशों ने बम मारकार हत्या कर दी थी। अज्ञात आरोपी में नाम आने के बाद पुलिस शिव यादव के मकान पर नोटिस चस्पा कर रखा था। खामपार पुलिस का कहना है कि एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है। आरोपी भटनी थाने का हिस्ट्रीशटर रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं शिव यादव के परिजनों का कहना है कि कई वर्षों से शिव यादव पर कोई केस दर्ज नहीं हुआ वह अपराध से मुंह मोड़ चुका है। बाबजूद इसके पुलिस झूठे केस पर उसे फंसा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें