फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग लड़की से दुष्कर्म की कोशिश

Thu, 14 Apr 2016 11:20 PM IST
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
हसायन/हाथरस। कोतवाली हसायन क्षेत्र में नौ वर्षीय अबोध बच्ची के साथ उसी के गांव के एक युवक ने जंगल में दुष्कर्म का प्रयास किया। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


परिजनों ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि उनकी नौ वर्षीय बच्ची खेत की कटाई के दौरान पिता को पीने का पानी देकर लौट रही थी। इस दौरान गांव के ही एक युवक ने उसे रास्ते में दबोच लिया। उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। इस दौरान बच्ची की चीख निकल गई, जिससे आसपास खेतों में कार्य कर रहे लोग मौके पर पहुंच गए। इनको देखकर युवक भाग गया। कोतवाल हसायन गंगा प्रसाद यादव ने बताया कि घटना की तहरीर के आधार पर बच्ची से छेड़छाड़ के मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई हैं। जांच कराई जा रही है। विधिवत रूप से कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें