फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र की मौत पर बवाल, लोगों ने स्कूल बस फूंकी

Mon, 19 Sep 2016 11:21 PM IST
देवरिया
विज्ञापन
स्कूली बस से छात्र की मौत पर लोगों ने बस को आग के हवाले कर दिया। - फोटो : अनूप तिवारी
विज्ञापन
देवरिया। स्कूल बस की चपेट में आने से एक छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। साइकिल के पीछे बैठा छात्र घायल हो गया। घटना सोमवार दोपहर नाथ नगर-साकेतनगर मोहल्ले की सीमा पर हुई। लोगों ने 100 नंबर सूचना दी। इसके बावजूद पुलिस देर से पहुंची। नाराज लोगों ने बस में पहले तोड़फोड़ की, बाद में उसमें आग लगा दी।
विज्ञापन


मामला बढ़ता देख सीओ और मजिस्ट्रेट मौके पर पहुंचे। शव को कब्जे में लेने में घंटों मशक्कत करनी पड़ी। एक तरफ शव रखकर लोग प्रदर्शन कर रहे थे तो दूसरी तरफ नाराज लोगों ने साकेतनगर में सड़क जाम कर आगजनी कर दी। आनन-फानन में दुकानें बंद हो गईं। पुलिस अधिकारियों की लीपापोती से मामला और बिगड़ गया। लोगों का हुजूम बवाल करने लगा। हालात को संभालने के लिए जिलेभर से फोर्स बुला ली गई। फिर भी हुड़दंग करने वाले मनमानी पर उतारू रहे। बेबस पुलिस तमाशा देखती रही।

पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी आंदोलनकारियों को समझाने की कोशिश कर रहे थे। सकेत नगर खरजरवां के स्व. संजय श्रीवास्तव का पुत्र अमित श्रीवास्तव कक्षा छह में नवजीवन स्कूल का छात्रा था। दोपहर दो बजे साथी प्रियांशु यादव के साथ के साइकिल से मोहल्ले में साइकिल से घूम रहा था। इस दौरान सूर्या अकादमी की स्कूल बस बच्चों को छोड़ने के लिए जा रही थी। नाथनगर-साकेतनगर मोड़ पर बेकाबू स्कूल बस ने साइकिल में टक्कर मार दी। मौके पर अमित की मौत हो गई। प्रियांशु गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


­चालक बस लेकर भागने लगा। मोहल्ले के लोगों ने घेराबंदी कर बस रोक ली लेकिन चालक भागने में कामयाब रहा। लोग खलासी को पकड़कर पीटने लगे। बस में छात्रों के अलावा एक शिक्षिका भी बैठी थीं। नाराज लोगों ने पहले बस के शीशे तोड़े, फिर कॉलोनी से दूर बस खड़ी कर दी। पुलिस लोगों को मनाने में जुट गई लेकिन उनका कहना था कि जब तक स्कूल प्रशासन के लोग नहीं आएंगे, वे नहीं हटेंगे। इसी बीच नाराज युवक पेट्रोल लेकर बस के पास पहुंचे और बस को खाली स्थान पर ले जाकर आग के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें