फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिटफंड कंपनी के सीएमडी समेत 12 पर केस दर्ज

Tue, 04 Apr 2017 10:42 PM IST
देवरिया
विज्ञापन
जेल
विज्ञापन
सलेमपुर। लोगों का एक करोड़ से अधिक रकम लेकर भागी चिट फंड कंपनी के खिलाफ पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया है। कंपनी के सीएमडी समेत 12 लोगों पर धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया है। कंपनी ने महज एक साल में रकम दोगुनी करने का झांसा देकर अपने एजेंटों के जरिये लोगों से रकम जमा करवाई थी। वर्ष-2011 में नगर के बस स्टैंड के समीप एक मकान में चिट फंड कंपनी सिलिकान प्रोजेक्ट इंडिया लिमिटेड खोली गई।
विज्ञापन


दो साल तक इसके वर्कर और एजेंट लोगों का एक साल में दोगुना रुपये होने का लालच देकर धन जमा कराया। सलेमपुुर, लार, मईल, भागलपुर के अलावा बिहार के भी लोगों ने रुपये जमा किए। वर्ष-2014 में रातोरात कंपनी के वर्कर भाग गए। इसकी भनक एजेंट और इससे जुड़े ग्राहकों को नहीं लगी। लोगों का आरोप है कि मझौलीराज, लार और सलेमपुर के करीब 40 लोगों का एक करोड़ से अधिक रुपये लेकर कंपनी के लोग भाग गए हैं।

ठगी के शिकार हुए लोगों ने धनेश गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद लोगों ने कोर्ट का शरण लिया। कोर्ट के आदेश पर कोतवाली पुलिस कोलकाता के रहने वाली कंपनी के सीएमडी शिवनरायण दास,  अफजल हुसैन, अंतरा मुखर्जी,  तपन साहू, नरेश चंद्र गुप्त, विश्वजीत प्रताप, आशीष, देवाशीष देव, युगल किशोर, तुषार जेना, प्रकाश पांडेय पर धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। कोतवाल रफीक अहमद ने बताया कि केस दर्ज कर विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें