चहलारीघाट-बहराइच मार्ग पर रविवार देर रात एक कार अचानक आग का गोला बन गई। गनीमत यह रही कि कार में मौजूद चालक किसी तरह बच निकला लेकिन उसके पैर झुलस गए। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है।
हरदी क्षेत्र में पारसनाथ शुक्ल इंटर कॉलेज के निकट से गुजरने के दौरान एक कार में रविवार रात 10 बजे आग लग गई। कार धू-धू कर जलने लगी। इस बीच चालक कार से किसी तरह बच निकला। उसके शोर मचाने पर दौड़े आसपास के लोगों ने दौड़े और दमकल केंद्र को सूचना दी।
कार से निकलने के दौरान चालक आशीष गुप्ता निवासी वशीरगंज के दोनों पैर झुलस गए। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आशीष हादसे के वक्त कार से शीतलपुरवा सबलापुर जा रहा था। अग्निशमन कर्मियों के मौके पर पहुंचने तक कार पूरी तरह जल गई।