फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिकंजे में आया बच्ची का कातिल

Mon, 04 Apr 2016 10:47 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
विज्ञापन
शिकंजे में आया बच्ची का कातिल।
विज्ञापन
देव‌रिया के राजकीय पालीटेक्निक के समीप रेल लाइन पर मिली आठ साल की बच्ची के मर्डर की गुत्थी सुलझ गई  है। कानून के हाथ कातिल के गिरेबान तक पहुंच गए हैं। सूत्रों के अनुसार आरोपी के वारदात के दिन से गायब होने पर पुलिस का शक गहरा गया था। सोमवार को कई लोगों से हुई पूछताछ के बाद पुलिस ने संदेह के आधार पर आरोपी को दबोच लिया। सूत्रों के अनुसार आरोपी ने बच्ची की हत्या रंजिश में की। 
विज्ञापन


सोमवार दोपहर एसपी प्रभाकर चौधरी ने खुलासे में लगी टीम के साथ आरोपी युवक से पूछताछ की। कई बात उजागर होने के बाद हत्या की कड़ियों को एसपी ने जोड़ने की कोशिश की। सूत्रों के अनुसार आरोपी से पूछताछ के दौरान पता चला कि आरोपी ने रंजिश में बच्ची को मौत के घाट उतारा था। हत्या में एक युवक के शामिल होने की बात कहीं जा रही है। जबकि गांव के लोगों का दावा है कि हत्या में एक ही परिवार के दो से तीन लोग राजदार हैं। जिनको घटना के बारे में पहले से जानकारी थी। बच्ची के खोजबीन से लेकर प्रदर्शन तक आरोपी के घरवालों ने पुलिस को गुमराह किया। 

शनिवार की सुबह मेहड़ापुरवां रेल लाइन पर आठ वर्षीय एक बच्ची की लाश मिली थी। बच्ची शुक्रवार की रात को रहस्यमय हालत में गायब हो गई थी। परिवार के लोग दुष्कर्म के बाद बच्ची की हत्या करने की बात कह रहे थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद पुलिस उलझ गई। क्योंकि हत्या की वजह और दुष्कर्म की बात स्पष्ट नहीं हो सकी। पुलिस ने बिसरा सुरक्षित रख लिया था। अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज करने के बाद पुलिस मामले की पड़ताल में जुट गई। 
विज्ञापन


बच्ची की हत्या के मामले को एसपी स्वयं देख रहे थे। घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद एसपी ने रविवार को आरोपियों से पूछताछ की। सोमवार की दोपहर एसपी खुद मातहतों के साथ मृतक बच्ची के घर पहुंचे। पुलिस ने खुलासे के लिए जो ब्लूप्रिंट तैयार किया है, उसका एसपी ने बारीकी से निरीक्षण किया। एसपी मातहत को लेकर आरोपी के घर से पश्चिम दिशा में पहुंचे फिर वहां से हाईवे तक गए। हत्या की कड़ियों को पुलिस ने लगभग जोड़ दिया है। राजदार पुलिस के हाथ लग चुका है।  पुलिस का कहना है कि पूरे घटनाक्रम का जल्द ही पर्दाफाश कर दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें