फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस की ठोकर से बुजुर्ग घायल, लोगों ने डिपो में की तोड़फोड़

Tue, 08 Nov 2016 11:05 PM IST
देवरिया/ब्यूरो
विज्ञापन
नाराज लोगों को टीएसआई ने समझाकर मामले को शांत कराया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देवरिया।बस स्टेशन की गेट पर अनुबंधित बस की ठोकर से एक बुजुर्ग घायल हो गया। नाराज लोगों ने डिपो में घुसकर हंगामा किया और अनुबंधित बस के शीशे तोड़ दिए। अफरातफरी मच गई। चालक की गिरफ्तारी, घायल के उपचार की मांग को लेकर लोगों ने सिविल लाइंस रोड को जाम कर दिया। आधे घंटे बाद मामला शांत हुआ।
विज्ञापन

सलेमपुर, छोड़छपरा के देवेचंद साहनी (75) की तबीयत खराब है। जिला अस्पताल में भर्ती थे। मंगलवार को डॉक्टर ने छुट्टी दे दी। सुबह नाती सूरज के साथ गांव जा रहे थे। बस स्टेशन के दक्षिणी गेट पर बरहज की तरफ से आ रही अनुबंधित बस ने देवचंद साहनी को ठोकर मार दी।
चालक गाड़ी  लेकर डिपो पहुंचा और फरार हो गया। घायल की लोग वीडियो बनाने लगे, तभी शहर के संजय, सोनू और शकील पहुंचे और घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। भीड़ उग्र हो गई। सैकड़ों लोग डिपो में घुस गए और बस में तोड़फोड़ शुरू कर दी।
विज्ञापन

यात्रियों में भगदड़ मच गई। हंगामे की सूचना पुलिस को दी गई। नाराज लोगों ने घायल के उपचार, चालक की गिरफ्तारी और केस दर्ज करने की मांग को लेकर सड़क पर आ गए। सिविल लाइंस रोड पर जाम लग गया।
करीब आधे घंटे तक सड़क पर प्रदर्शन होता रहा। जाम में एक अधिकारी फंस गए। नाराज  लोगों की उनसे भी कहासुनी हुुई। मौके पर मौजूद टीएसआई रामवृक्ष यादव ने लोगों को समझाने की कोशिश की।
उन्होंने कहा कि घायल का उपचार पुलिस कराएगी। बस डिपो से थाने जाएगी, चालक के खिलाफ केस दर्ज होगा। टीएसआई की बात नाराज लोग मान गए। बस थाने गई तब जाकर मामला शांत हुआ। इधर, घायल देवचंद साहनी को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें