फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमंचा दिखाकर मुनीम से 70 हजार की लूट

Mon, 21 Nov 2016 11:20 PM IST
देवरिया
विज्ञापन
लूट, क्राइम - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
प्रतापपुर। खामपार थानाक्षेत्र के हरेराम चौराहे पर स्थित देशी शराब की दुकान के मुनीमों को तमंचा दिखाकर बाइक सवार बदमाशों ने 70 हजार रुपये लूट लिए। रुपये लेकर बदमाश बिहार की तरफ भाग गए।
विज्ञापन


सूचना मिलने के बाद पहुंची खामपार पुलिस जांच में जुट गई। हरेराम चौराहे पर बृजभूषण सिंह की देशी शराब की दुकान है। सोमवार की शाम को इसी थानाक्षेत्र के बलुअन गांव के मुनीम अजय जायसवाल और सलेमपुर कोतवाली के मझौलीराज के रामप्रसाद की दुकान पर बैठे थे। इसी दौरान एक बाइक से दो युवक पहुंचे। दोनों ने मुनीमों को तमंचा दिखाकर दुकान में रखा 70 हजार रुपये लूट लिए। धमकी देते हुए बदमाश आराम से बिहार सीमा में प्रवेश कर गए।

घटना की जानकारी मुनीम ने पुलिस के अलावा दुकान मालिक को दी। एसओ राजेंद्र यादव मयफोर्स मौके पर पहुंचे। उन्होंने मुनीमों से घटना के बाबत पूछताछ कर जानकारी ली। एसओ का कहना है कि घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचा था। मुनीमों से बदमाशों का हुलिया पूछकर जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही बदमाशों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें