फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन विवाद में ईंट पत्थर चले, आठ जख्मी

Sat, 09 Apr 2016 10:59 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
विज्ञापन
क्राइम
विज्ञापन
सलेमपुर में जमीन के विवाद में दो पक्षों के बीच शनिवार को ईट पत्थर चले। इसमें पूर्व प्रधान समेत आठ लोगों को चोटें आईं हैं और एक महिला का हाथ फैक्चर हो गया है। सभी घायलों का इलाज सीएचसी पर हुआ। एक पक्ष ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। 
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के पुरैना गांव निवासी पूर्व प्रधान केदार दुबे और सुरेश दुबे के बीच जमीन के विवाद को लेकर मारपीट हो गई। दोनों तरफ से चलें ईंट पत्थर भी चले। इसमें एक पक्ष के पूर्व प्रधान केदार दुबे, अवधेश दुबे, संगम दुबे, पटकन और दूसरे पक्ष के ध्रुवदेव दुबे, बिंदा देवी, सुरेश दुबे और सेना के जवान लाल दुबे घायल हो गए। मारपीट में कई लोगों का सिर फट गया और बिंदा देवी का हाथ फैक्चर हो गया है। इस बाबत एसआई शशिकांत पांडेय ने बताया कि मारपीट की जानकारी है। तहरीर मिलनेपर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें