फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकअप में युवक की पिटाई

Wed, 24 May 2017 10:40 PM IST
देवरिया
विज्ञापन
यूपी पुलिस
विज्ञापन
देवरिया। तरकुलवा पुलिस ने छेड़खानी के आरोप में एक युवक की लॉकअप में बंद कर बेरहमी से पिटाई कर दी। हालत खराब होने पर उसे स्थानीय पीएचसी पथरदेवा ले जाया गया। बाद में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस पर पिटाई और रुपये का आरोप लगते ही सीओ सिटी अस्पताल पहुंच कर मामले की जांच में जुट गए।
विज्ञापन


तरकुलवा पुलिस मारपीट की घटना से इनकार कर रही है। तरकुलवा थाना के जगदीश महुरी गांव निवासी सुभाष कन्नौजिया 19 मई को यूपी-100 की गाड़ी  पकड़कर थाने लगे गई। फिर छोड़ने के लिए रकम की मांग शुरू हुई। आरोप है कि रुपये नहीं देने पर लॉकअप में ले जाकर पीटा गया। सोमवार सुबह तीन हजार रुपये देने के बाद पुलिस ने सुभाष की शांतिभंग की चालान रिपोर्ट तैयार की। घरवालों का कहना है कि तरकुलवा इंस्पेक्टर राजाराम की मौजूदगी में पुलिसकर्मियों ने पीड़ित के साथ मारपीट की। इंस्पेक्टर भी खामोश रहे।

बुधवार की सुबह सुभाष की हालत खराब हुई। आनन-फानन में इंस्पेक्टर राजराम यादव पीड़ित को गाड़ी में बैठाकर पथरदेवा पीएचसी पर ले गए। उल्टी बंद नहीं होने पर डॉक्टर ने घायल सुभाष को रेफर कर दिया। फिर घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। मजिस्ट्रेट के सामने पीड़ित पक्ष के लोगों ने उपस्थिति होकर आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे। इस बात की जानकारी जब  पुलिस के उच्चाधिकारियों को हुई तो हड़कंप मच गया। सीओ सिटी अजय कुमार सिंह जिला अस्पताल पहुंचे और सुभाष का बयान लिया।
विज्ञापन


प्रारंभिक जांच में उसके शरीर पर गंभीर चोट के निशान नहीं मिले। सीओ ने एक्सरे कराने को कहा। सीओ सिटी का कहना है कि सुभाष के ऊपर मारपीट और छेड़खानी का केस दर्ज है। पिटाई और रुपये लेने का आरोप लगा है। जांच की जा रही है। आवश्कय कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें