इसी बांके से की गई थी मियां और बीवी की हत्या।
- फोटो : अमर उजाला
देवरिया। दोहरा हत्याकांड करने से पहले अरविंद ने खुद जान देने की कोशिश की थी। पुलिस की पूछताछ उसने बताया कि जसीमा की खातिर वह बाहर नौकरी करने नहीं गया। गांव में अंडे की दुकान लगा ली, ताकि रोज मुलाकात होती रही। अरविंद जहर खाकर जसीमा को पिघलाने की कोशिश भी कर चुका है। मगर वह उसे देखने तक नहीं आई थी।
पुलिस सूत्रों का दावा है कि हत्या की असली वजह चार दिन पहले जसीमा का दूसरे के साथ पकड़ा जान बना। जसीमा जिसके साथ पकड़ी गई थी, अरविंद से उसका पुराना विवाद था। उसने पुलिस को बताया कि जब वह उसके दुश्मन के पास पहुंच गई, तो यह बात मुझे खल गई। फिर पति-पत्नी को मौत के घाट उतारने का मन बना लिया। एएसपी चिरंजीव सिन्हा, सीओ सिटी अजय सिंह सोमवार की रात आरोपी अरविंद और उसके भाई गोविंद से पूछताछ कर रहे थे।
रात नौ बजे के करीब जब कॉल डिटेल दोनों के सामने पुलिस ने रखी तो आरोपी का भाई टूट गया। उसने बताया कि हत्या के बाद भाई ने सबसे पहले मुझे बताया कि दोनों की हत्या उसने की है। पुलिस मुझे गिरफ्तार कर लेगी, क्योंकि मैंने फोन से बात की है। भाई ने भी जसीमा-अरविंद के बीच संबंध की बात कबूल की है।