फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुपये भरा बैग छीनकर भागे बाइक सवार बदमाश

विज्ञापन
demo
विज्ञापन
देवरिया। बैग में एक लाख रुपये लेकर जा रहे शख्स को बाइक सवार दो बदमाशों ने गोरखपुर ओवरब्रिज के पास लूट लिया। घटना के बाद दोनों बदमाश स्टेशन रोड की तरफ भाग गए। सूचना पर पहुंचे सीओ सिटी और सदर कोतवाल ने आसपास के दुकानों के सीसीटीवी कैमरों का फुटेज देखा। हाटा रोड की तरफ बदमाशों की तलाश की गई, लेकिन सफलता नहीं मिली। 
विज्ञापन

रामपुर कारखाना थानाक्षेत्र के बालकुआं गांव के रहने वाले जयप्रकाश राव (44) गुजरात में किसी शुगर फैक्ट्री में नौकरी करते हैं। गोरखपुर रोड स्थित ओरियंटल बैंक ऑफ कॉमर्स (ओबीसी) में उनका खाता है। गांव में वह मकान का निर्माण करा रहे हैं। बुधवार की दोपहर में वह बैंक में आए। यहां एक लाख रुपये निकालकर सवारी पकड़ने के लिए पैदल ही गोरखपुर ओवरब्रिज के पास जा रहे थे। अभी वह टैक्सी स्टैंड के पास ही पहुंचे थे कि पीछे से पहुंचे बाइक सवार दो युवकों ने झपट्टा मारकर जयप्रकाश से रुपये से भरा बैग छीन लिया और तेज गति से गोरखपुर ओवरब्रिज के बगल से स्टेशन रोड की तरफ भाग गए। उनकी सूचना पर सीओ सिटी वरुण मिश्र, सदर कोतवाल यादवेंद्र बहादुर पाल और डॉयल-100 पुलिस मौके पर पहुंच गई। सीओ सिटी वरुण मिश्र ने पीड़ित से घटना की बाबत जानकारी ली। आसपास की दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज लिए। ताकि बाइक सवार बदमाशों की पहचान हो सके। पुलिस ने हाटा रोड में कुछ दूर तक जाकर बदमाशों के बारे में जानकारी लेने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। सीओ सिटी वरुण मिश्र ने बताया कि जयप्रकाश राव से एक लाख रुपये की लूट हुई है। केस दर्ज कर बदमाशों की तलाश कराई जा रही है। घटना में बिहार के बदमाशों का हाथ हो सकता है।


गल्ला व्यवसायी से लूट की कोशिश
लार रोड। स्थानीय दक्षिणी ढाले के पास मंगलवार की रात बाइक सवारों ने गल्ला व्यवसायी से लूट की कोशिश की। शोर मचाने पर कुछ दूर पर खड़ी डॉयल-100 की टीम मौके पर पहुंची तो बदमाश भाग निकले। मईल थाना क्षेत्र के कुंडौली निवासी अजय गुप्ता गल्ला व्यवसायी हैं। मंगलवार को वह बरात में शामिल होने अपने चार पहिया वाहन से बिहार गए थे। रात में करीब 11 बजे लौटते समय लार रोड दक्षिणी ढाले के पास पहले से मौजूद बाइक सवार दो युवकों ने अजय की गाड़ी को रोककर बाहर निकालने लगे। अजय के शोर मचाने पर कुछ दूर पर खड़ा डॉयल 100 का बाइक दस्ता मौके पर पहुंचा। उन्हें देखते ही बदमाश फरार हो गए। पुलिस ने गल्ला व्यवसायी को घर पहुंचाकर बाइक सवारों की तलाश की, लेकिन उनका सुराग नहीं लग सका। इस बाबत थानाध्यक्ष मईल रवींद्र कुमार रवि ने बताया कि मामला संज्ञान में है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें