करंट की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। घर में बिजली का तार जोड़ते समय यह हादसा हुआ। युवक की मौत के बाद घर में कोहराम मच गया और मोहल्ले वालों की दरवाजे पर भीड़ जुट गई।
लार नगर के नई बस्ती निवासी भोला राईनी का 20 वर्षीय बेटा जावेद उर्फ काजू सुबह करीब नौ बजे अपने घर के अंदर बिजली का तार जोड़ रहे थे। इस दौरान अचानक बिजली आ गई। इससे करंट की चपेट में आने से युवक की तत्काल मौत हो गई। यह देख घर वाले बदहवाश हो गए और चीख पुकार मच गई। बिजली का तार तोड़कर युवक की लाश को किसी तरह घर से बाहर लोगों ने निकाला। युवक अपने भाई के साथ फल की दुकान पर हाथ बंटाता था।
मोहल्ले वालों के सहयोग से घर वालों ने युवक की लाश कब्रिस्तान में दफना दिया। एसओ लार अंशुमान यदुवंशी ने बताया कि करंट की चपेट में आने से युवक की मौत की जानकारी है। युवक को घरवालों वालों ने दफन कर दिया है।