देवरिया। मार्ग दुर्घटना में घायल युवक समेत दो की मौत हो गई। जिला अस्पताल प्रशासन की सूचना पर सदर कोतवाली पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
भलुअनी थानाक्षेत्र के शिवधरिया गांव निवासी पप्पू कुमार मंगलवार को कहीं जा रहे थे। सोनूघाट के पास खड़ी बोलेरो में उसने पीछे से टक्कर मार दिया। गंभीर रूप से घायल पप्पू कुमार का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा था। बुधवार की रात को उसकी मौत हो गई। जिला अस्पताल प्रशासन ने सदर कोतवाली पुलिस को सूचना दी। वहीं, जिला अस्पताल परिसर में 30 साल का एक युवक मृत अवस्था में मिला था। जिला अस्पताल प्रशासन ने उसकी अज्ञात में सूचना भेज दी। बताया जा रहा है कि मृत युवक का नाम अली था। वह लखनऊ का रहने वाला था और यहां पर मोर्चरी से ठेले पर शव को लादकर पोस्टमार्टम हाउस पहुंचाने का काम करता था। जिला अस्पताल प्रशासन की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया। इस बाबत सदर कोतवाल यादवेंद्र बहादुर पाल ने बताया कि सूचना पर कार्रवाई की गई।