फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शार्ट सर्किट से फैक्ट्री में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
शार्ट सर्किट से फैक्ट्री में लगी आग
विज्ञापन

- 50 लाख रुपये का सामान जलकर हुआ राख
- फायर सर्विस ने दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया
- अग्निशमन विभाग ने आग के कारणों की जांच
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। उसरा बाजार औद्योगिक क्षेत्र के एक फैक्ट्री में शार्ट सर्किट से आग लग गई। आग की चपेट में आने से करीब 50 लाख रुपये के सामान जलकर राख हो गए। फायर सर्विस की टीम ने दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। रौनियारी मोहल्ला के रहने वाले कंचन कुमार बरनवाल की रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के उसरा बाजार औद्योगिक क्षेत्र में देवरही साल्वेंट एक्सटेंशन की फैक्ट्री हैं। बुधवार को काम के बाद होली की छुट्टी देकर गुरुवार को फैक्ट्री बंद कर दी गयी। फैक्ट्री में गार्ड और कुछ कर्मचारी अपने-अपने क्वार्टर में थे। गुरुवार की शाम चार बजे लगभग फैक्ट्री से अचानक धुआं निकलने लगा। गार्ड और कर्मचारी इसपर शोर मचाने लगे। कर्मचारियों ने इसकी सूचना फैक्ट्री मालिक के साथ पुलिस और फायर सर्विस को दी। फैक्ट्री मालिक कंचन कुमार बरनवाल ने बताया कि आग से करीब 50 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। पुलिस ने फैक्ट्री के कर्मचारियों और गार्ड से आग लगने के कारणों की जानकारी ली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें