फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खूनी होली

विज्ञापन
विज्ञापन
होली में जमकर हुई मारपीट, 22 घायल
विज्ञापन


24 लोगों पर मारपीट, बलवा का मुकदमा दर्ज
डहरौली, कन्हौली और नगवा गांव में हुई घटना
अमर उजाला ब्यूरो
रुद्रपुर। होली पर हुई हुड़दंग के बीच गांवों में लोगों के बीच जमकर मारपीट हुई। विभिन्न गांवों में हुई मारपीट की घटनाओं में 22 लोग घायल हो गए। जिनमें चार लोगों की हालत गंभीर है। मारपीट के मामलों में रुद्रपुर और एकौना थाने में 24 लोगों पर मारपीट, बलवा का केस दर्ज हुआ। घटना डहरौली, नगवा और कन्हौली गांव में हुई। मामले में पुलिस ने सात लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

डहरौली गांव में गुरुवार को बच्चों के विवाद में प्रभावती देवी और हरखू यादव परिवार के बीच मारपीट हो गया। जिसमें प्रभावती देवी के पक्ष के राधिका, शारदा, प्रर्मिला, राहुल, सन्नी और सूरज घायल हो गए। प्रभावती की तहरीर पर पुलिस ने हरखू यादव, दुर्गेश यादव, मनोज समेत छह लोगों पर बलवा, मारपीट का मुकदमा दर्ज किया। कन्हौली गांव में शिवहरि और निबही गांव के राजेश के बीच छत से पानी फेंकने को लेकर मारपीट हो गई। जिसमे शिवहरि, उपेंद्र, लक्ष्मीना और छोटे को चोट आई। पुलिस ने दूसरे पक्ष के राजेश, प्रमोद, अजय, अखिलेश, बृजेश, रामनिवास, सुरेश और विपिन पर गोलबंद होकर घर में घुसकर मारपीट का केस पंजीकृत किया। नगवा गांव में मामूली विवाद को लेकर राधेश्याम राव और हरिकेश के घर वालों के बीच मारपीट से भगदड़ मच गई। दोनों तरफ से चले लाठी, डंडे से सीताराम राव, राधेश्याम राव, महिमा राव, रूबी देवी और शारद देवी घायल हो गई। यहां दोनों पक्ष के 11 लोगों पर मुकदमा दर्ज हुआ। घायलों का उपचार सीएचसी रुद्रपुर में कराया गया। क्षेत्र में हुई मारपीट में डहरौली के पवन राजभर, खोपा के दीपचंद, रामवृक्ष, सरहसबह के दुर्गेश भारती और अनुसा की मति देवी घायल हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें